मंगलवार, 29 मार्च 2011

ऐसा हो ...

ओ , अपना मिलना हो तो ऐसा हो ,
दो बादलों के जैसा हो |
पिघल के हो जाएँ एक ,
सब कुछ एक जैसा हो |

... मिलना हो तो ऐसा हो |

ओ , अपना साथ हो तो ऐसा हो ,
चाँद चांदनी जैसा हो |
एक गर न हो यहाँ ,
दूजा फिर कैसा हो ?

... मिलना हो तो ऐसा हो |

ओ , अपना जीना हो तो ऐसा हो ,
एक मिसाल देने जैसा हो |
जी जाएँ कई कई ज़िन्दगी ,
एक एक पल कहानी जैसा हो |

... मिलना हो तो ऐसा हो |

अक्षत डबराल
"निःशब्द"

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें