बुधवार, 1 जुलाई 2009

ओ बेखबर |

ओ बेखबर , ओ बेखबर ,
दे अदा की एक नज़र |
तेरे लिए कितनी कशिश है ,
कभी तो ले ख़बर |

मन प्यासा प्यासा कबसे ,
रेगिस्ताँ सा तरस रहा |
और तू चाँद - बादल सा ,
न दिख रहा , न बरस रहा |

आ जा कभी इस ओर ,
न तारे बिछा दूँ तो कहना |
आ मिल जा मुझसे ,
न बहारें मोड़ दूँ तो कहना |

सच जहाँ मेरा ,
उस दिन सज जाएगा |
तू बेखबर , मेरी वफ़ा ,
जिस दिन समझ जाएगा |

अक्षत डबराल
"निःशब्द"

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें