बुधवार, 27 मई 2009

शब्द खोजता हूँ |

अब न लिखूंगा यह बात मैं ,
हर रोज़ सोचता हूँ |
पर मन नही मानता और मैं ,
लिखने को शब्द खोजता हूँ |

हर कृति के साथ ,
अन्दर का कवि सो जाता है |
जग जाता है पर ख़ुद ही ,
ऐसा कुछ हो जाता है |

जो कुछ होता जीवन में ,
वे दृश्य बन जुड़ जाते हैं |
फ़िर कविता बन मुझसे ,
उमड़ उमड़ आते हैं |

कलम उठाने से खुदको ,
मैं बहुत रोकता हूँ |
पर मन नहीं मानता और मैं ,
लिखने को शब्द खोजता हूँ |

अक्षत डबराल
"निःशब्द"

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें