मंगलवार, 5 मई 2009

आज दिन कुछ और है

आज मन व्याकुल बड़ा हो रहा |
भविष्य सोच कर परेशान बड़ा हो रहा |

सोचता है , अभी तक सिर्फ़ इतना ही ज़ोर लगा पाया हूँ |
की अपनी नाव नदी के छोर लगा पाया हूँ |

दूर मंजिल हो तो , राह नही आसान कभी |
लहरें होंगी बड़ी बड़ी , बिजली और तूफ़ान भी |

कल तक इन बातों से , भय नही लग रहा था |
आज लगता जो असम्भव , कल सम्भव लग रहा था |

पार करने की सोचता हूँ सागर को ,
अभी छोटे भंवर ही सह पाया हूँ |

कितना कमज़ोर महसूस कर रहा हूँ ,
कहाँ किसीसे कह पाया हूँ |

धीरे धीरे मेरा मनोबल रहा तोड़ है |
और दिनों जैसा नही , आज दिन कुछ और है |

अक्षत डबराल
"निःशब्द"

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें