गुरुवार, 2 अप्रैल 2009

आज मन कुछ उदास है

मित्रों आज न लिखूंगा ,
आज मन कुछ उदास है |
लगती हर तरफ़ नीरसता फैली ,
बोझिल सा एहसास है |

सब यहाँ खुश हैं ,
जाने क्या पर्व ख़ास है |
मुझमे ही यह सूनी भावना ,
जागी अनायास है |

कलम का वजन मन भर है ,
मेरा शब्द कोष तितर बितर है |
न भाव , न अर्थ , न संधि ,
न बन रहा समास है |

मित्रों आज न लिखूंगा ,
आज मन कुछ उदास है |

अक्षत डबराल
"निःशब्द"

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें